विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
संयुक्त राज्य अमेरिका से सुप्रीम मास्टर चिंग हाई अंतरराष्ट्रीय संघ के समाचार में…28 मार्च, 2026 को, उत्तरी कैलिफोर्निया में हमारे संघ सदस्यों ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को स्थित मनोहर फोर्ट मेसन सेंटर में संगीतमय प्रस्तुति “द रियल लव” की निःशुल्क सार्वजनिक स्क्रीनिंग आयोजित की। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) की सच्ची कहानी से प्रेरित इस मनमोहक प्रस्तुति में गुरुवर की गहन कविताओं को पुरस्कार- विजेता कलाकारों द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। कार्यक्रम में पहुँचने वाले अतिथियों का स्वागत गुरुवर की कलात्मक रचनाओं और प्रकाशनों के प्रदर्शन के साथ-साथ जानकारीपूर्ण उपहार बैगों से किया गया। स्क्रीनिंग के बाद, उपस्थित लोगों ने निःशुल्क वीगन अल्पाहार का आनंद लिया, और कई लोगों ने साझा किया कि कैसे वे गुरुवर के निःस्वार्थ प्रेम, त्याग और करुणा के संदेश से प्रभावित हुए।मुझे लगा कि यह एक सुंदर, आध्यात्मिक और अत्यंत ज्ञानवर्धक नाटक था। और संदेश था: अधिक प्रेम करें, जीवित प्राणियों को जीने दें, और वीगन बनें। यह असाधारण रूप से सुंदर था। नृत्य, गायन, अभिनय— सब अद्भुत था। उन्होंने दूसरों की मदद करने के अपने प्रेम के कारण, अपने प्रेम-जीवन को छोड़ दिया। और मुझे आशा है कि अन्य लोग भी इसे देख सकें और आनंद ले सकें, क्योंकि यह केवल वर्तमान के लिए नहीं है। यह भविष्य के लिए है। आप रातों-रात कुछ नहीं कर सकते। आप इसे बेहतर बनाने हेतु केवल अपना हिस्सा कर सकते हैं, भले ही वह सिर्फ 1% के लिए ही क्यों न हो।उन्होंने अपने जुनून में आगे बढ़ाने हेतु इतना बड़ा त्याग किया, और इसमें सचमुच बहुत कुछ लगता है। इसलिए, यह उनके चरित्र को दर्शाता है कि वे कितनी असाधारण हैं।जब उनका विवाह हुआ, तो एक-दूसरे के प्रति जो प्रेम था, वह बहुत सुंदर था, मेरी आँखों में आँसू आ गए। यह सचमुच अच्छा था, बहुत स्पर्श करने वाला। धरती पर, अपने साथी के साथ वास्तविक प्रेम आसान है। लेकिन उच्चतर प्रेम… उच्च शक्ति के प्रति प्रेम के लिए सब कुछ पीछे छोड़ देना, वह अलग बात है। हर कोई वहाँ तक नहीं पहुँच सकता। इसलिए, मैं उनकी प्रशंसा करती हूँ, वे एक अद्भुत महिला हैं। मैं उनके बारे में और पढ़ना चाहूँगी। जैसा मैंने कहा, ऐसा करना चाहने वाला व्यक्ति लाखों में एक होता है…, और मुझे खुशी है कि वे वहाँ तक पहुँचीं।आदि…हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता के साथ, हम हमारे उत्तरी कैलिफोर्निया के संघ सदस्यों को “द रियल लव” की एक और प्रेरणादायक स्क्रीनिंग प्रस्तुत करने हेतु धन्यवाद देते हैं। परमेश्वर की सदा-करुणामय कृपा में, इसका संदेश मानवता को विश्वास की छलांग लगाने और सभी जीवन का सम्मान करने वाले प्रेमपूर्ण वीगन मार्ग को चुनने के लिए प्रेरित करता रहे।संगीतमय प्रस्तुति “द रियल लव” यहाँ निःशुल्क डाउनलोड के लिए उपलब्ध है: EdenRules.com और SupremeMasterTV.com











